Contact 24x7 for hours
Request a Free Consultation
img_vid

शराब की आदत और उसका असर

January 25, 2025 0 comments

भारत में शराब का सेवन बढ़ता जा रहा है और ज्यादातर इसका असर परिवार और शादियों पर पढ़ रहा है और पढ़ चुका है। 

शराब की आदत का व्यक्ति के जीवन पर गंभीर और व्यापक प्रभाव पड़ता है। यह असर शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक सभी क्षेत्रों में दिखता है।

1. शारीरिक असर

  • लीवर की बीमारियां: जैसे फैटी लीवर, सिरोसिस, और हेपेटाइटिस।
  • हृदय रोग: ब्लड प्रेशर बढ़ना और दिल की बीमारियां।
  • दिमाग पर असर: याददाश्त की कमजोरी, संतुलन बिगड़ना, और नशे की लत बढ़ना।
  • पाचन तंत्र पर असर: पेट में अल्सर, एसिडिटी और भूख न लगना।
  • कमजोरी और प्रतिरोधक क्षमता में कमी
  • फिजिकल इंटिमेसी पर प्रभाव 

2. मानसिक असर

  • डिप्रेशन और एंग्जायटी: शराब मानसिक स्वास्थ्य को खराब कर सकती है।
  • आत्मविश्वास में कमी: बार-बार असफल होने की भावना।
  • आक्रामकता: गुस्सा और हिंसक व्यवहार बढ़ सकता है।
  • नींद की समस्या: अनिद्रा और थकान।
  • भावनात्मक जरूरतो पर असर

3. सामाजिक असर

  • रिश्तों में खटास: परिवार और दोस्तों के साथ झगड़े।
  • आपराधिक गतिविधियां: नशे में झगड़े, घरेलू हिंसा या अपराध करना।
  • आर्थिक समस्याएं: शराब पर अधिक पैसा खर्च करना।
  • सामाजिक प्रतिष्ठा का नुकसान

4. आर्थिक असर

  • शराब पर खर्च होने वाला पैसा अन्य जरूरी चीजों से समझौता कराता है।
  • रोजगार में समस्या: बार-बार शराब पीने से काम में ध्यान न लगना।
  • कर्ज या आर्थिक तंगी।

5. परिवार पर असर

  • बच्चों और जीवनसाथी पर नकारात्मक प्रभाव।
  • घर का माहौल बिगड़ना और तनाव बढ़ना।
  • बच्चों के मानसिक विकास पर असर।
  • बच्चों के परवरिश पर प्रभाव

शराब की लत केवल व्यक्ति को ही नहीं, उसके पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करती है। इसे समय रहते पहचान कर उपचार करना आवश्यक है।

Related Articles

Leave a Comment!

Your email address will not be published. Required fields are marked *